सोमवार, 11 जून 2018

नवलगढ़ में मनाया भाजपा ओ.बी.सी. प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिवस

नवलगढ़ -एडवोकेट ओमप्रकाश जी भड़ाना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओ.बी.सी.मोर्चा (राज०) का जन्म दिवस विनोद जी चोपडा़ जिला अध्यक्ष भाजपा ओ.बी.सी.मोर्चा,झुन्झुनू के नेतृत्व में पक्षियो के लिए परिंडे लगाकर और सफाई करके मनाया गया।इसके साथ ही राजकीय अस्पताल में प्रभारी डॉ.निशी अग्रवाल के साथ मिलकर रोगियो को फल भी वितरित किये गये।इस सुअवसर पर योगेन्द्र मिश्रा मन की बात के जिला प्रभारी,प्रकाश चन्द सैनी जिला महामंत्री ओ.बी.सी.मोर्चा,विनित घोडेला जिला मंत्री ओ.बी.सी.मोर्चा,अरविन्द शर्मा आई.टी.सेल,ओम प्रकाश सैनी,रुपेश घोडेला,रवि घोडेला,कजोड़मल घोडेला,लखन बेडवाल,राकेश सैनी,विष्णु सैनी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share This