खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -ढाणी बाढान के पंचमुखी बालाजी मंदिर में रविवार को ट्रस्ट के लोगों की बैठक हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दो पर चर्चा कर आम सहमती से कई प्रस्ताव लिए गए। इसी के साथ ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दान सिंह को अध्यक्ष, तनुज सिंह सचिव, महेंद्र सिंह पुत्र रधुनाथ सिंह व महेंद्र सिंह पुत्र बहादूर सिंह, रोहताश सिंह व पृथ्वी सिंह को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा आगामी जन्माष्टमी, बालाजी रोट, हनुमान जयंति आदि धार्मिक आयोजन युवा मंडल द्वारा धुमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुबे. श्रीराम सिंह, रतनसिंह, विजयपाल, सुमेर सिंह, कैप्टन भंवर सिंह, हजारीसिंह, लक्ष्मण सिंह, गगनराम, अनिल सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, मनीष , नरेश सिंह, संदीप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Categories:
Jaipur Division
Jhunjhunu Distt
Khetri
Latest
Religion