शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

प्रियंका लोकसभा चुनाव में कर सकती है सभाएं

खबर - प्रशांत गौड़ 
-प्रदेश कांग्रेस देगी प्रियंका को आने का न्यौता
जयपुर। कांग्रेस में इन्द्रिरा गांधी युग का रिटन्र्स हो चुका है। प्रदेश में हर कार्यकर्ता अब प्रियंका गांधी के राजस्थान में आने का इंतजार कर रहा है। प्रियंका गांधी के महासचिव  बनने कांग्रेस अब पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने वाल एक सशक्त नेत्री दिख रही है। प्रियंका का अक्स जहां बिलकुल इन्द्रिरा गांधी मिलता है। वहीं उनकी बातों की शैली, उनके भाषण कई बार आक्रामक तरीका और उनके कार्यकर्ताओं पर जमीन पकड़ उनको देश-प्रदेश के हर कार्यकर्ता से जोड़ती है। प्रियंका को राजस्थान कांग्रेस जल्द जयपुर आने का न्यौता भेजेगी। वहीं कांग्रेस की महिला संगठन और विधायक खासा उत्साहित है।

राजस्थान में करीब 12 से 15 सीटे ऐसी है जहां पर कांग्रेस मेंं अगड़ो और महिलाओं का वर्चस्व दिखा है। प्रदेश में भी स्वर्ण मतदाता कांग्रेस से लगातार छिटकता रहा है और अब प्रियंका के आने के बाद इन मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ सकता है। वहीं देश में प्रियंका गांधी की एक ऐसी नेता है जिन प्रभावशाली व्यक्तित्व और करिश्माई नेतृत्व की क्षमता से हर कोई वाकिफ है ऐसे में प्रियंका गांधी प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बड़ा फर्क डाल सकती है इसको देखते हुए कांग्रेस सरकार और संगठन उनकी सभाएं कराने की मांग अखिल भारतीय कांग्रेस नेतृत्व से करेगा।
जयपुर में लगे पोस्टर
प्रियंका गांधी के अखिल ाारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाए जाने के बाद पूरे जयपुर शहर में पोस्टर लग रहे है जिनमें राहुल गांधी को बधाई दी जा रही है। कांग्रेस नेता गिरिराज खण्डेलवाल ने कहा कि उनके आने से देश-प्रदेश में उत्साह की लहर है। हर कार्यकर्ता उत्साहित है। वहीं महिला कांग्रेस में तो जश्र का माहौल है।

 राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रियंका गांधी के राजस्थान आगमन का बेसब्री से इंतजार है। अब पूरे देश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक सकारात्मक मैसेज दिया है। प्रियंका पूवी यूपी की नहीं राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव में बड़ा असर डालेंगी। उनकी सभाएं राजस्थान में हो यह पूरा संगठन चाहता है।
प्रतापसिंह खाचरियवास, परिवहन मंत्री, राजस्थान

ििप्रयंका गांधी का आगमन कांंग्रेस में एक नई जान फूंकेगा। उनमें हर कार्यकर्ता को इन्द्रिरा गांधी की झलक दिखी है। पूरा देश में आज महिलाओं में उत्साह है। प्रियंका हर कार्यकर्ता इस तरह घुलमिल जाती है जैसे वो उनके घर की हो। कांग्रेस पूरे देश में लोकसभा चुनाव में रिटर्नकरेंगी।
दिव्या मदरेणा, विधायक ओसियां

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद हर कार्यकर्ता उत्साहित है। सबका मनोबल बढ़ा है। राजस्थान में उनकी सभाएं होने से प्रदेश को लोकसभा चुनाव में विशेष फायदा मिलेगा।
कृष्णा पुनिया विधायक 


 प्रियंका गांधी कांग्रेस को मजबूती देंगी। राजस्था प्रदेश कांग्रेस की ओर से उनको प्रदेश आगमन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उनके आने से युवाओं और महिलाओं में कांगेस और मजबूत होगी।
ज्योति खण्डेलवाल, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

Share This