गुरुवार, 3 मार्च 2022

वैदिक गणित का सामान्य जीवन में प्रयोग विषय पर वर्कशॉप


नवलगढ़
-दी आनंदीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित सेठ जीबी पोदार कॉलेज में विद्यार्थियों हेतु वैदिक गणित का सामान्य जीवन में प्रयोग विषय पर वर्कशॉप का स्टूडेंट डेवलपमेंट सेंटर के तत्वावधान में आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सत्येंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ताप्रो. (डॉ.) पुष्पेंद्र कुमार सैनी थे। विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद कुमार सैनी थे। मुख्य वक्ताप्रो. (डॉ.) पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में वैदिक गणित की महत्ता आधुनिक गणित से कहीं ज्यादा है।

उन्होंने वैदिक गणित के सरल सूत्रों का प्रयोगआधुनिक गणित की जटिल संक्रियाओ के प्रभावशाली समाधान में किया।

प्रो. (डॉ.) सैनी ने यह भी बताया कि भारत का संपूर्ण विश्व को गणित के क्षेत्र में शून्य के योगदान से ही विकसित और विकासशील राष्ट्रों का तकनीकीउन्नयन संभव हो पाया है । उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत जीवन में वैदिक गणित के प्रभावशाली प्रयोग पर भी बल डाला।

कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर नरेन्द्र सैनी ने बताया की स्टूडेंट डेवलपमेंट सेंटर के तत्वावधान में 20 दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञों का उद्बोधन करवाया जा रहा है।

दी आनंदीलाल पोदार ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री राजीव के पोदार एवं ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने स्टूडेंट डेवलपमेंट सेंटर द्वारा करवाए जा रहे वर्कशॉप पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि विद्यार्थी इस प्रकार की जानकारी का दैनिक जीवन मैं उपयोग कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकेंगे।

दी आनंदीलालपोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक श्री एमडी शानभाग ने विद्यार्थियों को इसप्रकार के सार्थक आयोजनों से अपने व्यक्तित्व को विकसित कर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।



Share This