बीकानेर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्राी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है। आज पूरी दुनिया में देश के मान-सम्मान में वृद्धि हुई है। वहीं देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। प्रधानमंत्राी जन धन योजना के तहत देश के पंद्रह करोड़ से अधिक गरीब लोगों को सीधी बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा गया है। गुर्जर मंगलवार को केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सर्किट हाउस में पत्राकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में एक साल में बड़े परिवर्तन देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी देश के लिए बिना रूके, बिना थके लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने एक साल में एक भी दिन अवकाश नहीं लिया, यह देश के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार खुली बोली में कोल ब्लाॅक की नीलामी की गई। वर्तमान में 204 से 33 कोल ब्लाॅक की नीलामी की गई है, इससे देश के खजाने में तीन लाख करोड़ रूपये आए हैं। इसी प्रकार स्पेक्ट्रम की नीलामी से एक लाख करोड़ रूपये की राशि रोजकोष में जमा हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग गरीबों और पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए किया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्राी ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार गरीबों के कल्याण के लिए त्वरित फैसले लिए जा रहे हैं। यह सरकार जनहित के फैसले लेने में समय नहीं लगाती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्राी जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्राी जीवन ज्योति बीमा योजनां जैसी अनेक योजनाएं गरीबों के हित के लिए बनी हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के करोड़ों गरीबों को बैंक का मुंह देखना भी नसीब नहीं होता था, लेकिन आज 15 करोड़ लोगो को जन धन योजना के माध्यम से सीधे बैंकिंग सेवाओं से जोड़ दिया गया है। आज गरीब को एक रूपये प्रति माह के आधार पर दो लाख रूपये के बीमा की सुविधा दी गई है। किसानों को जहां पहले पचास प्रतिशत खराबे पर मुआवजा राशि मिलती थी, वहीं अब यह सीमा घटाकर तैतीस प्रतिशत कर दी गई है। अब किसानों को तैतीस प्रतिशत खराबे पर भी मुआवजा मिलेगा। इसके साथ मुआवजे की राशि भी डेढ गुना कर दी गई है।
बीकानेर होगा पहला पूर्ण डिजिटल जिला
केन्द्रीय मंत्राी ने कहा कि बीकानेर डिजिटल इंडिया अभियान के तहत ई-एज्यूकेशन एवं ई-हैल्थ के क्षेत्रा मे पहला पूर्ण डिजिटल जिला होगा। इसी प्रकार बीकानेर को देश के पहले खुले में शौच से मुक्त ‘ओडीएफ’ जिला होने का गौरव भी शीघ्र ही प्राप्त होगा। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्राी राज कुमार रिणवा, सांसद अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक डाॅ गोपाल कृष्ण जोशी, विजय आचार्य, रामगोपाल सुथार आदि मौजूद थे।
-----