Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गुर्जरों ने किया हाइवे जाम,पूर्वी राजस्थान से कटने लगा सपर्क



खबर -जीतेन्द्र सिंह राजावत 
जयपुर। आरक्षण की मांग पर चल रहा गुर्जर आंदोलन अब पटरी से सड़क पर आ गया है। इसके कारण पूर्वी राजस्थान के करौली व धौलपुर का राजधानी से सीधा सपर्क कट गया है। आज सुबह गुर्जरों ने सिकन्दरा चौराहे पर जाम लगा दिया तथा अन्य जिलों में भी गुर्जरों से सड़क पर आने की अपील की है।
इधर, गुर्जर आन्दोलन से निपटने के लिए राज्य सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते मुयमंत्री वसुंधरा राजे ने देर रात आपात बैठक बुलाकर मामले की समीक्षा की।  बैठक के बाद मुयमंत्री ने आन्दोलन की अगुवाई कर रहे कर्नल किरोडी सिंह बैंसला को जयपुर आकर बातचीत करने के लिए कहा है। इसके जवाब में बैंसला ने बिना किसी ठोस मसौदे के अब बातचीत से इनकार कर दिया है।