जयपुर, 5 जुलाई 2026
कॉस्ट और मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स के लिए जयपुर में आज एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह कॉन्फ्रेंस होटल रॉयल ऑर्किड, टोंक रोड, जयपुर में आयोजित की गई। भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (ICMAI) की उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस की थीम थी — "MSMEs of Rajasthan: Powering the Journey to Viksit Bharat"।
इस कॉन्फ्रेंस में FCMA डॉ. गीता शर्मा, पूर्व Director Finance, HLL Lifecare Limited (भारत सरकार का उपक्रम) ने एक प्रतिभागी के रूप में शिरकत की। 35 साल के अनुभव के साथ डॉ. शर्मा आमेर, जयपुर की बेटी हैं जिन्होंने इसी जयपुर चैप्टर से CMA की पढ़ाई की और बिना किसी सिफारिश या पारिवारिक पृष्ठभूमि के केवल मेहनत और इस qualification के दम पर भारत सरकार के उपक्रम में Board level की Director Finance का पद हासिल किया।
डॉ. गीता शर्मा ने क्या कहा?
डॉ. शर्मा ने कॉन्फ्रेंस में CMA की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि "कॉस्ट अकाउंटेंट MSME को मजबूत करते हैं, और MSME पेशे के लिए नए क्षितिज खोलते हैं। यह आपसी फायदे का रिश्ता है।"
उन्होंने बताया कि MSME राजस्थान की ग्रोथ का इंजन हैं और CMA professionals इस सेक्टर में असली वैल्यू जोड़कर नए रास्ते खोल सकते हैं। उन्होंने युवा CMAs को खास तौर पर प्रेरित किया और कहा कि यह पेशा और MSME सेक्टर एक-दूसरे के लिए कितने मौके लेकर आते हैं।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति
कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार द्विवेदी, Director Finance एवं CFO, BHEL रहे। ICMAI के केन्द्रीय परिषद सदस्य CMA R.S. Bhati, CMA Navneet Kumar Jain एवं CMA M.K. Anand ने भी कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। NIRC Chairman CMA Rakesh Yadav की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (VKIA) जयपुर के अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता एवं महासचिव श्री पुष्प कुमार गुप्ता ने उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व किया।
कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
MSME ग्रोथ: माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज राज्य की आर्थिक ग्रोथ की कहानी को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, इस पर चर्चा हुई।
CMA की नई भूमिका: बदलते समय में CMA कैसे बिजनेस स्ट्रेटजी और फाइनेंस में लीडरशिप निभा सकते हैं।
सामूहिक अनुभव: फ्रेशर्स से लेकर सीनियर प्रोफेशनल तक सभी ने अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे से सीखा।
उत्तर भारत से उमड़ा CMA का सैलाब
इस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़, लखनऊ, आगरा और पूरे राजस्थान से सैकड़ों CMA एक साथ शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार यह कॉन्फ्रेंस खासकर युवा CMA के लिए बहुत उपयोगी रही, जिससे उन्हें अपने करियर के लिए नई दिशा मिली।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने FCMA डॉ. गीता शर्मा सहित सभी वरिष्ठ CMAs की उपस्थिति की सराहना की और इसे अपने प्रोफेशनल विकास के लिए प्रेरणादायक बताया।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
