जयपुर। जिला प्रशासन व जयपुर मेट्रो ने छोटी चैपड के चार मंदिरों की पुर्नस्थापना के लिए नगर निगम द्वारा जयपुर मेट्रो को पुराना आतिश मार्केट में आंवटित की गई 375 वर्ग मीटर भूमि पर मंदिरो का शनिवार जयपुर नगर निगम के महापौर निर्मल नाहटा उपमहापौर मनोज भारद्वाज, जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक निहाल चन्द गोयल, जिला कलैक्टर कृष्ण कुणाल एवं मंदिरो के पुजारियों ने विधिवत पुजा अर्चना कर शिलान्यास किया।
इन चारो मंदिरो का निर्माण कार्य 10 जून तक पूरा किया जाकर विधिवत रुप से मूर्तियांे की प्राण प्रतिष्ठा सुनिश्चित की जायेगी। चारों मंदिरो का निर्माण जयपुर की प्राचीन स्थापत्यकला के अनुरूप सिकन्दरा से लाई गई शिलाओें से किया जाएगा।
जैसा की विदित है की चारो मंदिरो की मूर्तिंयो को अस्थायी रुप से तंवर जी के नौहरे मे प्रातः एवं सायं पूजा अर्चना के लिए स्थापित किया गया है। इन अस्थायी रुप से स्थापित मूर्तिंयों की प्रातः 5 बजे से प्रातः 7 बजे तक एवं सायं 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई है। आतिश मार्केट में मंदिरों के परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बैठने, लाईटिंग, पौधा रोपण, पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। इस परिसर की सड़कों की मरम्मत एवं रिकार्पेटिंग का कार्य भी तत्परता से किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम प्रथम राजीव जैन, शहर उत्तर पारस चन्द जैन एवं पूर्व बी0डी0 कुमावत, दक्षिण मुकुल शर्मा जयपुर मेट्रो के परियोजना निदेशक अश्विनी सक्सेना, कार्यकारी निदेशक (कम्पनी मामलात), रमेश चन्द्र शर्मा, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री रामानंद शर्मा, उप खण्ड अधिकारी जयपुर आशिष वर्मा एवं शहर उत्तर सीमा शर्मा नगर निगम के जोन उपायुक्त मुकेश कायथवाल व मेट्रो सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।