Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर थानवी का निधन

जीतेन्द्र सिंह  राजावत 
 जयपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा
जयपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म पर गिरने से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दामोदर थानवी का निधन हो गया। थानवी का आज शाम चांदपोल मोक्षधाम पर अंतिमसंस्कार किया जाएगा। थानवी के निधन पर पूर्व मुयमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थानवी जैसे ही ट्रेन से उतरने लगे उनका डिब्बे में पैर फिसल गया और वे प्लेटफार्म पर सिर के बल आ गिरे। उनके परिजनों ने तत्काल एबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। थानवी का शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा। थानवी कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके थे।