भरतपुर। भरतपुर के जिला प्रभारी सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग डॉ. आर. वैंक्टेश्वरन ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत कामां स्थित मदनमोहन जी के मंदिर की मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य कराया जायेगा। जिला प्रभारी सचिव ने नवीनीकरण कार्य शीघ्र शुरू कराने के सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कामां को निर्देश दिये। उन्होंने महंत बृजेश गोस्वामी के साथ मंदिर में किये जाने वाले नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य पर गहनता से बातचीत की तथा मंदिर में कराये जाने वाले कार्य स्थलों का अवलोकन भी किया । उन्होंने अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिये कि वे कार्यों को समय पर गुणवत्ता पूर्वक एवं हेरीटेज सिटी को नजर रखते हुये करायें ताकि यह मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सके। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष एवं देवस्थान विभाग द्वारा 13 कार्यों की सूची दी गई है। जिसके आधार पर तकमीना बनाकर 24 लाख 19 हजार रुपये की निविदाएं जारी कर दी गई हैं तथा मंदिर का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र शुरू करा दिया जायेगा।
प्रभारी सचिव ने कामां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय मेें हो रहे प्रसवों की जानकारी ली एवं लेबर रूम की स्थिति का अवलोकन किया और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केन्द्र एवं सहकारी उपभोक्ता भण्डार के दवा विक्रय केन्द्र का अवलोकन भी किया। उन्होंने राजकीय यात्री विश्राम भवन का निरीक्षण कर स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से न्यूनतम दर निर्धारित कर संचालिक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मियों की कमी एवं महिला चिकित्सक की नियुक्ति का आश्वासन भी दिया। मौके पर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित गरम भोजन व्यवस्था योजना के तहत कार्यरत कार्यकर्ता द्वारा चिकित्सा प्रशासन की शिकायत पर शिकायत की जॉच करने के निर्देश दिये।