जयपुुर। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी ने कहा कि आमजन को पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के उद्देश्य से लोकायुक्त संस्था का सृजन किया गया है। इसके माध्यम से हम सभी भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सक्रिय सहभागी बनकर राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हंै। कोठारी अलवर जिले के राजगढ़ में पंचायत समिति भवन परिसर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों, गैरसरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रगतिशील राजस्थान का संकल्प तभी पूरा हो सकेगा जब लोकसेवक ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकायुक्त सचिवालय स्वतंत्र संस्थान है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो स्वयं लोकसेवक ना हो लोकायुक्त सचिवालय के सचिव को अपनी शिकायत स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा प्रेषित कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत के साथ 10 रुपये के नान् ज्यूडिशियल स्टाम्प पर तस्दीकशुदा शपथ पत्र होना आवश्यक है।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
