Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाई-भाभी ने ली बहन की जान


खबर - जीतेन्द्र सिंह राजावत
राजगढ।
चूरू जिले के राजगढ थाना इलाके में देर रात घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति तथा देवर के साथ मिलकर ननद की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरतारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी किन्तु उनका कोई पता नहीं चल पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना इलाके के सताऊ गांव में सुरेश और विजेन्द्र  दोनों भाईयों का परिवार रहता था। उनकी बहन सुशीला मंगलवार को अपने ससुराल बुछसेल हरियाणा से उनके मिलने के लिए आई थी। देर रात खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर भाई बहन में झगडा हो गया। इसके चलते गुस्से में आए भाईयों ने विजेन्द्र की पत्नी बाला के साथ मिलकर सुशीला की हत्या कर दी। इस दौरान चीख पुकार सुनकर पडौसियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही तीनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सुशीला का विवाह पांच वर्ष पूर्व हरियाणा में हुआ था और उसके तीन बच्चे भी है। सुशीला राखी पर गांव नहीं आ सकती थी इसलिए वह भाईयों को राखी बांधने के लिए गांव आ गई थी। दिन में सब कुछ ठीक था किन्तु देर रात भाई बहनों में विवाद हो गया और आवेश में सुशीला की हत्या कर दी गई।