भरतपुर। जिले की सभी नगरपालिकाओं के वार्ड सदस्यों की लाॅटरी 9 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रवि जैन ने बताया कि नगर पालिका कुम्हेर की लाॅटरी 9 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे , डीग की 11 बजे ,नदबई की 12 बजे , नगर की दोपहर 3 बजे , बयाना की 3.30 बजे , वैर की सांय 4 बजे ,कामां की 4.30 बजे व नगरपालिका भुसावर की लाॅटरी सांय 5.30 बजे निकाली जायेगी।