भरतपुर। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम श्री हिन्दी साहित्य समिति सभागर लक्ष्मण मन्दिर भरतपुर में जिला कलक्टर रवि जैन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। अध्यक्षता शिक्षा स्थाई समिति, जिला परिषद की अध्यक्ष सुश्री शशि ने की जबकि विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा बंशीधर गुर्जर एवं उपनिदेशक प्रारंभिक श्रीरामजी मसानी थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिवेदन जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह धाकरे द्वारा प्रस्तुत करते हुए बताया कि साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम में केवल 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला-पुरूषों को पढ़ाया ही नहीं जाता है बल्कि उन्हें चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता, आपदा प्रबन्धन एवं कौशल विकास के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाती है।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रवि जैन ने प्रेरकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे लोगों को पढ़ाने के साथ साथ सरकार की योजनाओं का जन-जन में प्रचार करें तथा जिले को सम्पूर्ण साक्षर बनाने में महती भूमिका निभाएं। उन्होंने पालनहार योजना, विकलांग एवं विधवा पैंशन के लाभार्थियों के सर्वे करने एवं जन कल्याणकारी शिविरों में प्रेरकों एवं ब्लाॅक समन्वयकों के द्वारा किए गए सार्थक कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक श्री मसानी एवं शिक्षा स्थाई समिति अध्यक्षा शशि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व उपनिदेशक एवं शिक्षाविद डाॅ. दाउदयाल गुप्ता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी हरि शंकर शर्मा, हिन्दी साहित्स समिति के सदस्य मोहन बल्लभ शर्मा सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, कवि पूरन शर्मा, लक्ष्मण चैधरी, हरिओम गौतम, प्रधानाचार्य लीना सक्सेना, नरेन्द्र निर्मल, बाबा रघुनाथ डागुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा चीमा ने किया।
कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियोंप्रेरकों एवं स्वयंसेवकों को किया सम्मानितअन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जिला कलक्टर रवि जैन ने साक्षरता के क्षेत्रा में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों, प्रेरकों एवं स्वयं सेवकों को प्रशस्ति पत्रा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीग ब्लाॅक के पूर्व ब्लाॅक समन्वयक ओमप्रकाश, नदवई के सुरेश चैधरी, कामां के संजीव शर्मा, सेवर के अरविन्द चैधरी, कनिष्ठ लिपिक टिकूं सिंघल एवं कार्यालय सहायक बजरंग पाल सिंह चैहान को जिला कलक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्रा प्रदान किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भैंसा के प्रेरक लेखराज, गोपालगढ़ नगर के प्रेम चन्द गुप्ता, हन्तरा के गोविन्द सिंह, हतीजर के बच्चूसिंह, परमदरा के अर्जुनसिंह, तुहिया के ओमप्रकाश, खोहरा बयाना के हाकिमसिंह एवं सबलाना कामा के बाबूलाल प्रेरक तथा स्वयं सेवकों में ग्राम पंचायत अंधियारी की सुमन, गोपालगढ़ नगर की लक्ष्मी, भदीरा की सोनू कुमारी, इटामड़ा के गौतम, तुहिया के लोकेन्द्र सिंह तथा बयाना से प्रेमचन्द स्वयंसेवक को जिला कलक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्रा देकर सम्मानित किया गया।