Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

विद्युत तारों की उंचाई कम होने की शिकायत का तत्काल निस्तारण करें-बीना सिंह

जिला परिषद साधारण सभा की बैठक सम्पन्न
भरतपुर। जिला प्रमुख  बीना सिंह ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले की  क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए चलाए जा रहे पेचवर्क अभियान के तहत कराए जा रहे पेचवर्क में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जाए। सिंह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद सदस्यों एवं अधिकारियों को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के क्षेत्रा में चल रही योजनाओं का कार्य समय पर पूरा किया जाए ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके। बैठक में जिला कलक्टर रवि जैन ने विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए कि वे विभागीय नियमों के तहत एच.टी. एवं एल.टी.लाईन की निर्धारित उंचाई रखें एवं सदन में सदस्यों द्वारा विद्युत तारों की उंचाई कम होने की शिकायत का तत्काल निस्तारण करें तथा इसकी एक सूची जिला प्रशासन को भी भिजवाएं। उन्होंने कहा कि तारों को उंचा उठाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित कनिष्ठ अभियंता से यह प्रमाण पत्रा लें कि उनके क्षेत्रा में विद्युत लाईन के तारों को उंचा उठा दिया गया है। उन्होंने पंचायत समिति कुम्हेर की पैंगोर ग्राम पंचायत के चामुण्डा मन्दिर क्षेत्रा की 84 बीघा भूमि के विकास एवं अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की शिकायत पर शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने एवं नरेगा योजना से विकास कार्य कराए जाने के निर्देश सीईओ जिला परिषद को दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को को निर्देश दिए कि वे जिले में 643 किमी. लम्बाई की सड़क में किए जाने वाले पेचवर्कों में से 243 किमी. किए गए पेचवर्कों एवं 400 किमी. के शेष रहे पेचवर्कों की सूची जिला प्रशासन को भिजवायें जिससे पेचवर्कों की गुणवत्ता की जांच करवाई जा सके एवं शेष रहे पेचवर्कों का कार्य शीघ्र पूरा करने के साथ साथ जिला परिषद सदस्यों द्वारा बताए गए सड़क मार्गों पर प्राथमिकता से पेचवर्क कराने को वरियता दें। उन्होंने ग्राम मौरोली के उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन के सम्बन्ध में ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई गलत जानकारी की भवन का निर्माण पूर्ण है एवं उसमें हुए अतिक्रमणों को हटाया जाए जबकि मौके पर भवन का कार्य ही अपूर्ण है इस पर उन्होंने ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए तथा सदस्यों द्वारा उनके क्षेत्रा के चिकित्सालयों में सुविधाओं एवं चिकित्सा कर्मियों की कमी को वैकल्पिक स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियन्ता ने बताया कि बरोली छार में विद्युत व्यवस्था 7 दिवस में दुरूस्त करने, कुम्हेर के नगला दांदू में जीएसएस हेतु भूमि उपलब्ध न होने पर जीएसएस को नगला लखन के नाम से स्वीकृत कराने, बीपीएल परिवारों के लिए दीनदयाल योजना में विद्युत कनेक्शन दिए जाने एवं 2009 तक के कृषि कनेक्शन 30 नवम्बर से पूर्व दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिले के नगर, कामा, डीग तहसील क्षेत्रों में ई-मित्रा के माध्यम से 7 वाट की तीन एलईडी लाईटों का वितरण किया जा रहा है इसके लिए उपभोक्ता अंतिम विद्युत बिल की फोटोप्रति साथ लाएं। अधिकतम तीन एलईडी लाईटें प्रति एलईडी लाईट एक सौ रूपए के नगद भुगतान पर एवं आसान किश्तों पर भी दी जाएंगी।