खबर - सूर्यप्रकाश लाहोरा
पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
मंडावा, फ्रांस से आए लीसा मारिया, मनोन, अनड्र, डेनियल, लिग्रोन्ड, पिगी सहित करीब दो दर्जन फ्रांसिसियों के दल को गुरूवार को होटल मंडावा हवेली से भाजपा नेता दिनेश धाबाई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंडिया वल्र्ड टेऊवल्स के निदेशक नरेन्द्रसिंह व शक्तिसिंह राठौड़ ने बताया कि फ्रांस के बच्चों में शेखावाटी के प्रति आकर्षण बढ़ा है। यहां की उबड़ खाबड़ सडकों पर साइकिल पर सवार होकर फ्रांसिसियों ने गांव की कला व संस्कृति के बारे में जानकारी ली। यहां के लोगों के जीवन चरित्र को नजदीकी से देखकर खूब आनन्दाभिभूत हुए। पर्यटकों ने यहां की कला को बेजोड़ बताते हुए कहा कि यहां के लोग कठोर परिश्रमी होने के साथ ही अच्छे दिल वाले इंसान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऑन अराइवल बिजा सुविधा का उपयोग कर यह दल भारत आया है। नरेन्द्रसिंह ने बताया कि शेखावाटी में साइकिल भ्रमण के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही इसके साथ ही इससे पर्यावरण बचाने का संदेश भी इस दल द्वारा दिया जा रहा है, यह दल रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, बीकानेर, जैसलमेर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर सहित साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण कर पर्यावरण बचाने का संदेश देगा।
