Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए त्वरित गति से कार्य निष्पादन करें -कटारिया

पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र होगी पूरी
भरतपुर।
गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि धौलपुर एवं भरतपुर जिलों में पुलिस विभाग के रिक्त पदों को आगामी तीन माह की अवधि में भर दिया जायेगा। उन्होंने पुलिस विभाग की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुये यह जानकारी दी। समीक्षात्मक बैठक की शुरूआत  भरतपुर एवं धौलपुर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा से की जिसमें पुलिस कार्य का मूल्यांकन एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिये प्रतिदिन राज्य के दो जिलों में पुलिस विभाग की समीक्षात्मक बैठकें आयोजित की जायंेगी।
गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में गृह मंत्राी ने पुलिस को मिलजुलकर कार्य करने एवं आमजन में छवि सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेहतर संवाद समन्वय स्थापित करके प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रा में पुलिस अधिकारी आलोचनाओं पर ध्यान न देकर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए त्वरित गति से कार्य निष्पादन करें। कटारिया ने कहा कि पिछले सात माह के दौरान राज्य में अपराधों के ग्राफ में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा निरोधात्मक एवं निषेधात्मक कार्यवाही अपनाकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने जनता के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की शैली अपनाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रा में जनता के द्वारा सहयोग एवं सम्पर्क स्थापित कर कार्य को बेहतर अंजाम दिया जा सकता है।