Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भरतपुर में राजस्व मामलो एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को


भरतपुर। जिले के राजस्व मामलो एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर रवि जैन की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 11. 30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जावेगी। जिला कलक्टर रवि जैन ने बताया कि इस बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा प्रातः 11.30 बजे होगीे जबकि विद्युत विभाग की 12 बजे , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 12.30 बजे, जिला परिषद् 12.45 बजे, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान, शिक्षा एवं श्रम विभाग की समीक्षा 1 बजे, प्राद्योगिकी एवं संचार विभाग व समस्त विकास अधिकारियों, एलबीओ की 1.30 बजे तथा सैनिक कल्याण एवं राजस्व विभाग से सम्बंधित योजनाओं  की समीक्षा 2.30 बजे की जाएगी।