नीताक्षी शर्मा
नवलगढ़ - सुना है की प्यार की भाषा इंसान से ज्यादा जानवरो को समझ आती है। गाय , भेष कुत्ते , बिल्ली , तोते और घोड़े के बारे में तो सुन रखा है लेकिन गिलहरी का एक बच्ची से अनोखा प्रेम, ऐसा शायद ही किसी ने देखा होगा ,ये प्रेम है नवलगढ़ की रहने वाली बच्ची प्राची और उसकी दोस्त गिलहरी का । प्राची को एक गिलहरी का बच्चा करीब 2 महीने पहले घायल अवस्था में महामाया मंदिर के पास मिला और वो उसको देखकर द्रवित हुई और उसे घर ले आई। उसे रुई से दूध पिलाया और उसकी सेवा की । प्राची ने गिलहरी के बच्चे का नाम भी प्यार से चीकू रख रखा है। चीकू अपना सारा समय प्राची के साथ गुजरती है और किसमिस का शोक चीकू को बचपन से ही है। 