Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुम्बई के ट्रेवलमार्ट में राजस्थान पवेलियन पर पर्यटकों का मार्गदर्शन


मुम्बई । इण्डिया इन्टरनेशनल ट्रेवल एवं ट्यूरिज्म एक्जीबिशन-2016   (आई.आई.टी.टी.) के सौजन्य से मुम्बई के गोरेगांव (पू.) स्थित बोम्बे एक्जीबिशन सेन्टर के पवेलियन में आयोजित विराट पर्यटन मेले में सजे राजस्थान-सरकार के पाण्डाल पर पर्यटकों ने दिन भर राजस्थान पर्यटन संसाधनों एवं कला-संस्कृति सम्बन्धित जानकारियां प्राप्त की। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्यटन उत्सव का शुक्रवार को प्रात: शुभारम्भ हुआ। पर्यटन विभाग,जयपुर के संयुक्त निदेशक वी. के. जैन ने बताया कि इस अन्र्तराष्ट्रीय पर्यटन मेले में देश विदेश के होटेल, रिसोर्ट तथा रेल, वायुयान, सड़क एवं समुद्री परिवहन पर्यटन से जुड़े राष्ट्रीय-अन्र्तराष्ट्रीय संगठनों के अलावा अनेक राज्यों के पर्यटन विभागों के मार्गदर्शन केन्द्र भी पाण्डाल के रूप में सजाए गए। उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने राजस्थान पवेलियन पर पैलेस आन व्हील शाही रेलगाड़ी, जैसलमेर मरु महोत्सव, सरिस्का व रणथम्भोर वन्य जीव अभ्यारण की सर्वाधिक जानकारी प्राप्त की।
उन्होने बताया कि पवेलियन में पर्यटकों को राजस्थान पर्यटन से सम्बन्धित साहित्य भी उपलब्ध करवाया गया। राजस्थान की हवेली के भीतरी भाग की ''थीम'' पर आधारित राजस्थान पाण्डाल का निर्माण करवाया गया। जहां राजस्थान की धरोहरों, मेलों, रहन-सहन, व्यजनों, हस्तशिल्पों, लोक संगीत-नृत्य, अतिथि सत्कार परप्पम्पराओं आदि से सम्बन्धित कला व संस्कृति का दृश्य-श्रवण माध्यम से जीवन्त प्रदर्शन भी किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन सूचना केन्द, मुम्बई के उप निदेशक  मनोज सिंह, केन्द्रीय बुकिंग आफिसर करण सिंह भी उपस्थित थे तथा उन्होंने दिन भर पर्यटकों से संवाद स्थापित कर राजस्थान यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

---