कोलसिया-कमलवाणी की खुसबू सात समन्दर पार के स्पेन तथा फ्रांस में भी फैल रही है, यह तब साबित हुआ जब विदेशी रिसर्च स्काॅलर शेखावाटी क्षेत्र के कोलसिया ग्राम में स्थित कमलवाणी सामुदायिक रेडियो के प्रसारण कार्यक्रमों तथा सामाजिक परिदृष्य को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध हुए कमलवाणी का अध्ययन करने के लिए पहूंचे। दोनों विदेषी नागरिकों ने मुदायिक रेडियो स्टेषन की क्रियाविधि को बारीकी से जाना तथा कार्यप्रणाली पर बहुत सारी जानकारी प्राप्त की। इन्होनें रेडियो कार्यक्रमों में समुदाय की भागीदारी करने के तरीके, कार्यक्रम विकसित करने के ढ़ंग, प्रभाव जानने एवं प्रसारण क्षेत्र में मिलने वाले लाभ पर चर्चा की।
ध्यातव्य है कि कोई तीन वर्ष से अधिक समय पूर्व राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण ईलाके में आधुनिक संचार का माध्यम जब जन्म ले रहा था, उस समय किसी ने भी विचार नहीं किया था कि कमलवाणी का यह आगाज भारत की सीमाओं से भी परे अपना प्रभाव बिखेरेगा तथा सात समन्दर पार से रिसर्च स्काॅलर्स के अध्ययन को आधार प्रदान करंेगे। कमलवाणी के संस्थापक एवं मुख्य प्रबंधनिदेशक डाॅ. धर्मपाल सिंह ने इन विदेषी आगन्तुकों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होनें बताया कि आज इस छोटे से गांव में कमलनिष्ठा संस्थान द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो को देखने विदेषी लोग आने लगे है। आज खुषियों का ठिकाना नहीं रहा, कि स्पेन की मालागा युनिवर्सिटी के सोषियल कम्युनिकेषन विभाग की रिसर्च स्काॅलर आमिया लान्दाब्रु अपने अध्ययन के लिए कमलवाणी पहूंची है। यह रिसर्च स्काॅलर भारत मेें सामाजिक संचार के सषक्त माध्यम के रूप में उभरे सामुदायिक चुनिन्दा रेडियो स्टेषन्स पर अपना अध्ययन कर रही है। कमलवाणी के द्वारा प्रसारित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर भारत के भी दो विष्वविद्यालयों में पीएच.डी. स्तर का अनुसंधान कार्य जारी है, जो कि इतने सीमित समय में विषेष उपलब्धि है। इस सामुदायिक रेडियो स्टेषन को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा 22 नवम्बर, 2012 को स्वीकृति प्राप्त कर षेखावटी क्षेत्र के पहले कम्युनिटी रेडियो स्टेषन होने का सौभाग्य मिला एक विषाल सम्मेलन में 90.4 एफएम कमलवाणी का उद्घाटन 27 जुलाई, 2013 को प्रातः 11ः00 बजे केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री षीषराम ओला द्वारा तथा सेवा अवधि के विस्तार का उद्घाटन वर्ततान सांसद संतोष अहलावत के करकमलों द्वारा किया गया था। इस अवसर कुरड़राम सरपंच, प्रेमचन्द डूडी, कमला डूडी, सहीराम मूण्ड, अनुज पारीक, देवीलाल आदि ने उपस्थित रहकर स्वागत किया।- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News

