खबर - लक्की कुमार अग्रवाल
कलाकारों ने दी लोक-नृत्य एवं धमाल की प्रस्तुति
श्रीमाधोपुर. चंग व ढोलक की थाप पर थिरकते फाग कलाकारों के पांव। मंजीरों की खनखनाहट के साथ सुरीले स्वरों में सजते फाग के गीत। कस्बे के सांस्कृतिक मंडल श्री रघुनाथ कला केन्द्र के तत्वावधान में महावीरदल में आयोजित फाग महोत्सव चिरमी 2016 में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फाग के गीतों का लोगो ने देर रात तक लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में रंग मत डार रे, सांवरिया...., मोरिया आछ्यो बोल्यो रे...आदि की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही तथा कलाकारों ने देर तक दर्शकों को बांधे रखा। मंच संचालन कला केन्द्र के अध्यक्ष तनसुख कुमावत ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक झाबरसिंह खर्रा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में जिप सदस्य नैना कंवर, पूर्व मंडी अध्यक्ष महेश मीणा, जोरावरनगर सरपंच बनवारीलाल यादव, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, कला केन्द्र के मंत्री मुकेश पारीक, सांवरमल मीणा, ओमभाई, पवन स्वामी, अनिल पुरी, सुनील पुरी, हरीश जीनगर आदि मौजूद थे।
