कनाडा में कार हादसे में मौत
मॉन्ट्रियल (कनाडा). संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। गौरतलब है कि संत निरंकारी बाबा की 27 देशों में 100 शाखाएं चल रही हैं। बाबा के अनुयायी न सिर्फ भारत में ही है बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। बाबा संत निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। बाबा हरदेव सिंह के सड़क हादसे में मौत की खबर का पता चलने के साथ ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर फ़ैल गई है। बाबा का जन्म दिल्ली में 1954 में हुआ था। उन्हें बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में दिल्ली में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होना था। इस घटना के बारे में जानकर उनके मानने वालों में गमगीन माहौल बन गया है।
