Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मानवादीति राठौड़ ने जीता सोना, अनंत ने जीती चांदी

फिनलेण्ड में हो रही 8 वीं विश्व जूनियर निशानेबाजी कप 2016 प्रतियोगिता
में  राजस्थान के दोनो शूटर्स ने किया कमाल 
मानवादीति राठौड़ हैं केंद्रीय राज्य मंत्री राज्य वर्धन सिंह राठौड के बेटे
जयपुर - फिनलेण्ड में हो रही 8 वीं विश्व जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता  में सोमवार को भारत की ओर से खेल रहे राजस्थान के दो शूटर्ज ने फाईनल में गोल्ड मेडल एवं ट्रैप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का मान एवं राजस्थान का गौरव बढाया हैं। फिनलेण्ड में 23 मई से 8 वीं विश्व जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। जिसका सोमवार को समापन हुआ। समापन में मानवादीति राठौड़  ट्रैप शूटिंग ने भारत की ओर से खेलते हुए गोल्ड मैडल जीता, वहीं ैापज ैीववजपदहं अनंत नरूका ने रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया और राजस्थानी की माटी का मान बढाया हैं। इस प्रतियोगिता में इटली द्वितीय स्थान पर और  फिनलैंड तीसरे स्थान पर रही हैं। ज्ञात हैं शूटिंग खेल में को बढावा देने के लिए खुद राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने शूंटिंग में सामर्थ्य एवं इसको बढ़ावा देने के लिए  जयपुर के जगतपुरा में शूटिंग रैंज भी स्थापित की थी। आज राजस्थान के लिए यह गौरव की बात हैं कि दोनो ही खिलाडियों ने गोल्ड एवं सिल्वर जीतकर खेल में नया आयाम स्थापित किया हैं।