सरकार की जन कल्याणकारी योजना की जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचावे
जैसलमेर। जैसलमेर में दो दिवसीय यात्रा पर आये मंत्रीमंडल समूह के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड ,जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व उपनिवेषन मंत्री अमराराम चैधरी , श्रम कौषल एवं नियोजन मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी , गौपालन एवं देवस्थान मंत्री ओटाराम देवासी , बीस सुत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष डाॅ. दिगम्बर सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में जिला अधिकारियो की बैठक ली । इस दौरान बाडमेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चैधरी , जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी , पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड , जिला कलक्टर विष्वमोहन शर्मा के साथ ही जिलाधिकारी उपस्थित थे । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड ने जिलाधिकारियो को निर्देष दिये की वे राज्य सरकार की मंषा के अनुरूप कार्य कर आमजन को योजनाओ का पूरा लाभ प्रदान करे वहीं अन्तिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को भी प्राथमिकता से राहत पहुंचावे । उन्होंने जिला कलक्टर के साथ ही जिलाधिकारियो को प्रभावी ढंग से जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देष दिये एवं कहा कि जिला एवं उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में विधायको की पूरी भागीदारी हो । उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केन्द्रो में जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के निर्देष दिये । उन्होंने जिलाधिकारियो को निर्देष दिये की वे जनप्रतिनिधियो की समस्याओ को प्राथमिकता से निस्तारित करे एवं उन्हें पूरा मान-सम्मान दे ।
