Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण सोनी ने पदभार किया ग्रहण

भरतपुर।  नव पदस्थापित जिला कलक्टर  लक्ष्मीनारायण सोनी ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है। लक्ष्मीनारायण सोनी सीकर जिले से स्थानांतरित होकर भरतपुर में आये है।  सीकर को सोनी ने विकास के कई नए आयाम दिए है। सोनी अपने कार्यो के चलते सीकर जिले के लोगो में एक जगह बना चुके है। सोनी कभी भी सीकर जनता के दिल से नहीं निकलेंगे।  नव पदस्थापित जिला कलक्टर ने पत्राकारों से बातचीत के दौरान कहा कि आमजन की समस्याओं का निराकरण शीघ्र ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले के प्रबुद्धजनों के सकारात्मक सुझावों को विकास के रूप में भी तब्दील किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।  इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन  ओपी जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर  विशम्भर लाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  एल आर गुगरवाल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।