Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पुष्करणा दिवस समारोह हेतु बैठक का आयोजन रविवार को

जैसलमेर -हर वर्ष की भांति  इस वर्ष भी पुष्करणा दिवस का आयोजन दिनांक 16 अगस्त 2016 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए पुष्करणा न्याति ट्रस्ट द्वारा बसन्त छंगाणी को संयोजक नियुक्त किया गया हैं। समारोह के संयोजक ने बताया कि पुष्करणा दिवस समाज की वर्ष पर्यन्त उपलब्धियों का आईना हैं साथ ही समाज की एकता का परिचायक हैं । समाज की प्रतिभाओं, समाज सेवियों  को प्रोत्साहित करने का एक सार्थक मंच हैं यह समारोह साथ ही कई गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज के विभिन्न प्रतिभाओ को आगे लाने का भी मंच है। पुष्करणा दिवस समारोह को भव्यता प्रदान करने व यादगार बनाने  एवं नवाचारो के समावेष हेतु आप सभी पुष्करणा भाई बहनों का मार्गदर्षन व सहयोग आवष्यक हैं इसी उद्देष्य व समारोह के सफल आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आगामी 24 जुलाई 2016 रविवार को प्रातः 11 बजे स्थानीय पुष्करणा भवन गाॅधी चैक मे एक बैठक का आयोजन रखा गया हैं अतः पूर्व वर्षो मे आयोजित पुष्करणा दिवस के समस्त प्रभारी के साथ समाज के प्रबुद्व, जन युवा, महिलाओ से विनम्र निवेदन हैं इस बैठक में पधार कर अपने सुझाव व मार्गदर्षन से अवगत करवाकर समारोह को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करे ।