Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजस्थान विश्वविद्यालय में निर्दलीय ने मारी बाजी , अंकित धायल बने अध्यक्ष

खबर - प्रशांत गौड़ 
रिकाउंटिंग में ही अखिलेश पारीक  हारे 
-एनएसयूआई प्रत्याशी रही तीसरे स्थान पर 
-महासचिव पर जीते मोहनलाल यादव
 जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में देर रात नतीजे चौकान्ने वाले आए। निर्दलयी अंकित धायल ने भाजपा के छात्र इकाई संगठन एबीवीपी के अखिलेश पारीक और कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के त्रिशला चौधरी को हराकर अपना कब्जा जमाया। अंकित धायल ने अखिलेश पारीक को ३६ वोटों से हराया। अंकित धायल को ५११२ मत मिले  तो अखिलेश पारीक को ५०७६ मत मिले वहीं त्रिशला चौधरी महज ३०२२ वोटो से संतोष करना पड़ा।
हालांकि चुनाव परिणाम सामने आने पर एबीवीपी ने धांधली होने की बात कहकर फिर से रिकाउंटिग पर अड़ी लेकिन पुन: मतगणना में भी अंकित धायल का ही वर्चस्व रहा। वहीं पद पर एबीवीपी के  मोहनलाल यादव ने एनएसयूआई के प्रत्याशी विक्रम देव गुर्जर को हराकर अपना कब्जा जमाया।
हालांकि मीडिया में गलत सूचना आने से दूसरी बार रिकाउंटिंग शुरू हो गई है। यहां पहले एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश पारीक जीत के जश्न के साथ बाहर निकले लेकिन उस समय भी निर्दलीय अंकित धायल ही जीते थे।