Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अमरीकी राजदूत रिचर्ड आर. वर्मा आये महिला अल्पावास गृह किया अवलोकन

महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर महिलाओं से की चर्चा,
उदयपुर-अमेरिकी राजदूत रिचर्ड आर. वर्मा एवं अमेरिका में महिला मुद्दों पर कार्यरत  मेलिसा ने उदयपुर यात्रा के दौरान शनिवार को ”सम्बल”, महिला अल्पावास गृह का अवलोकन किया। विज़िट के दौरान मेहमानों को विद्याभवन तथा सेवा मन्दिर द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी गयी एवं समाज में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गयी। महिला अल्पावास गृह की आवासिनियों तथा सेवा मन्दिर के अन्य कार्यक्षेत्र से आयी हुई महिलाओं ने वर्मा व मेलिसा से अपनी व्यक्तिगत समस्याओं तथा दर्द को बॉँटा। महिलाओं के साथ चर्चा के दौरान महिलाओं की समाज में स्थिति, उनके साथ होने वाली हिंसा कि प्रकृति एवं उसके कारणों को समझने का प्रयास किया गया। चर्चा के अन्त में आये हुए अतिथियों ने महिलाओं की हिम्मत और जीवट की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाएँ इतनी कठिन परिस्थितियों के बावज़ूद अपनी हिम्मत से समस्याओं का डटकर सामना कर रही हैं, यह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि आपसी सहयोग से महिलाओं को और अधिक सक्षम बनाया जा सकता है। इस पर गंभीरता से व्यापक विचार करने की आवश्यकता है। विज़िट के दौरान सेवा मन्दिर द्वारा संचालित चाईल्ड लाईन कार्यक्रम को भी अतिथियों ने बारीकी से समझा और सराहना की।