Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जैसाणे की बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास

जैसलमेर। जयपुर सवाईमान सिंह स्टेडियम में इस वर्ष आयोजित राजस्थान स्टेट (अण्डर 16) जूनियर गल्र्स एथीलिट प्रतियोगिता में भाला फैंक स्पर्धा मै जैसलमेर की बेटी हिमानशिखा राजावत पुत्री कर्णसिंह राजावत ने 24.5 मीटर की सर्वाधिक दूरी तक भाला फैंक कर गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 8 से 11 अक्टूबर तक जयपुर मंे आयोजित की गई थी। हिमानशिखा वर्तमान मंे जोधपुर स्थित राजमाता कृष्णा कुमार रोयल गल्र्स पब्लिक स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा है और जैसलमेर के समाजसेवी दिलीपसिंह राजावत की पौत्री है हिमानशिखा का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने पर नेशनल टीम में  भी चयन किया गया है साथ ही आयोजन कमेटी की ओर से 1 लाख रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया है।