Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नौगांव ऑपरेशन से बरामद वस्तुओं से हुई पाकिस्तानी कनेक्शन की पुष्टि


नई दिल्ली - नौगांव सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकवादियों को सेना ने नियंत्रण रेखा पर मार गिराया। इस ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से बरामद हैंडग्रेनेड एवं यूबीजीएल ग्रेनेड पर पाकिस्तान के ऑर्डिनेंस फैक्टरी के निशान थे जो आतंकवाद को बढ़ावा देने और उन्हें हथियारों से लैस करने में पाकिस्तान के कनेक्शन की पुष्टि करता है। बरामद हैंडग्रेनेड एआरजीएस 84 हैं जिनका विनिर्माण पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्टरियों (Link http://www.pof.gov.pk/productdetail.php?proid=47&catid=7).Pakistan  द्वारा किया जाता है। आतंकवादियों से बरामद दवाओं एवं खाद्य सामग्रियों पर भी पाकिस्तान से उद्भव वाले निशान देखे जा सकते हैं। बड़ी संख्या में 6 प्लास्टिक विस्फोटक स्लैब, 6 बोतल पेट्रोलियम जैली, 6 बोतल ज्वलनशील तरल पदार्थ एवं 6 लाइटर जैसी उच्च ज्वलनशील वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं। ऐसी ही ज्वलनशील वस्तुएं 11 सितंबर को पूंछ घटनास्थल पर एवं 18 सितंबर को उरी घटनास्थल से भी बरामद की गयी थी। यह अधिकतम विनाश करने के लिए आतंकवादियों को पाकिस्तान द्वारा सहायता दिए जाने की खतरनाक साजिश को प्रदर्शित करता है। आतंकवादियों से बरामद अन्य वस्तुओं में शामिल हैं : -


क.    एके 47 राइफल-04  ख.    मैगजीन एके 47-16  ग.     एएमएन – 349 आरडीएस घ.     रेडियो सैट-01
ङ.      जीपीएस – 01 च.     दूरबीन-01 छ.    वायर कटर-02 ज.    सैमसंग मोबाइल-01 झ.    रैन पोनकोस एवं हेवरसेक-04(प्रत्येक) ञ.     प्राथमिक चिकित्सा किट – 01 ट.      कपड़े एवं खाद्य सामग्रियां