Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

"तू चिंता मत कर में हूँ ना " 9 वां वार्षिक उत्सव 25 दिसंबर को

खबर - सुरेंद्र शर्मा
सूरत - आयोजक श्री श्याम युवा टीम परिवार सूरत की और से "तू चिंता मत कर में हूँ ना " 9 वां वार्षिक उत्सव 25 दिसंबर को मनाया जायेगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम जैन मंदिर ग्राउंड, मॉडल टाउन के पीछे परवत पाटिया में होगा। युवा टीम के प्रवक्ता जयप्रकाश शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में  मनोज मिश्रा मुम्बई से ,संजय प्रभाकर दिल्ली से ,सिमा पंडित झुंझुनू से ,उस्ताद नाजा गुरु इलाहबाद ,बनवारी म्यूजिकल ग्रुप जयपुर और दीपा एंड पार्टी मथुरा से आएगी जो कार्यक्रम में भजनो की प्रस्तुति देगी । दीपप्रज्जवलन गजानंद मालपानी करेंगे। कार्यक्रम के जो मुख्य आकर्षक होंगे  भव्य दरबार ,अखंड ज्योत व् अलौकिक श्रंगार।युवा टीम संरक्षक राजू अग्रवाल , दीनदयाल अग्रवाल ,बहादुरसिंह सिसोदिया ,रवि मालपानी ,जनार्दन लाटा  ने सर्वसम्मति से इस कार्यक्रम के लिए मनीष शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया है।