Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कैलाश चोटिया ,योगेंद्र मिश्रा व् अदनान खत्री भी आये खुलकर चाइनीज मांझे के विरोध में

नवलगढ़ -  कस्बे में चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त करने वालों की अब खैर नहीं है। चायनीज बेचने वालों खरीदने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।  इसके लिए आज कई जगह छापेमारी भी की।  समाज सेवी कैलाश चोटिया , बीजेपी नगरमंडल अध्यक्ष  योगेंद्र मिश्रा व् पार्षद अदनान खत्री भी इस अभियान में खुलकर शामिल हो गए है। समाजसेवी कैलाश चोटिया ने बताया वे भी इस बारे व्यापारियों से बातचीत कर रहे है और एक बैठक भी  आयोजित कर व्यापारियों को चायनीज मांझा नहीं बेचने के लिए प्रेरित करेंगे। जनता को भी जागरुक किया जाएगा। योगेंद्र मिश्रा ने बताया की हमारे कार्यकर्त्ताओं ने लोगो को जागरूक करना शुरू कर दिया है। पार्षद अदनान खत्री ने  कहा की वे पार्षदों से बातचीत कर इस अभियान से जोड़ेंगे। साथ ही अदनान ने कहा की वो लोगो को  स्वदेशी मांझे को खरीदने के लिए प्रेरित करंगे । साथ ही वाट्सअप ग्रुपों पर अनिल ढोला ने चाइनीज मांझे के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है , और लोग भी जागरुक होने लगे है। मिडिया  वाली ख़बरों को प्रमुखता से लगा रहे है। सीआई नवलकिशोर मीणा ने कहा कि किसी भी कीमत पर बाजार में चाइनीज मांझा नहीं बिकने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है। फिर भी कई दुकानदार  पैसों के लालच में इसे खुलेआम बेच रहे है।