खबर - हर्ष स्वामी टै्रक्टर की टक्कर से हुआ हादसा
खेतडी। जमालपुर में सोमवार को एक सडक़ हादसे में परिक्षा देकर घर लोट रहे छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय योगेन्द्र पुत्र बनवारी गुर्जर निवासी रामपुरा परीक्षा देकर आ रहा था तभी अचानक जमालपुर बसई रोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही योगेश ने दम तोड दिया। हादसे की सुचना पर पहुची खेतडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अजित अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौप दिया गया। इस सम्बंध में मृतक के मामा किशोरी लाल ने पुलिस थाने में अज्ञातके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।