खबर - लक्की अग्रवाल
एपीओ की कार्यवाही पर विरोध में उतरे अन्य पं.प्रसार अधिकार
कार्मिक बैठे कलमबद्व कर अनिश्चितकालिन धरने पर
श्रीमाधोपुर। स्थानीय पंचायत समिति कार्यालय में कार्यरत पंचायत प्रसार अधिकारी मुरारी लाल पारीक को बुधवार को विकास अधिकारी सी आर मीणा से अप्रशासनिक शब्दावली का प्रयोग करना महंगा पड़ गया। बीडीओ ने अप्रशासनिक शब्दावली का प्रयोग करने पर पारीक को बुधवार को एपीओ कर मुख्यालय जिला परिषद सीकर के लिए कार्य मुक्त कर दिया और जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पारीक के द्वारा किये गये शब्दों के बारे में अवगत करवाते हुए निलबंन की कार्यवाही करने के लिए आयुक्त एवं शासन सचिव पंचायती राज विभाग जयपुर तथा जिला परिषद् सीकर को पत्र लिखकर अनुशंषा की। वहीं पंचायत समिति के अन्य पंचायत प्रसार अधिकारी व विकास अधिकारी एक दूसरे पर अभ्रदता तथा गाली गलौच करने आरोप लगाया है। पंचायत प्रसार अधिकारी एपीओ किये गये पारीक को पुन:बहाल करने तथा बीडीओ का अन्यत्र स्थानान्तरण करने की मांग को लेकर सभी कार्मिक एकजूट होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन समय के लिए कमलबद्व होकर धरने पर बैठ गये और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् सीकर तथा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन फैक्स के माध्यम से पै्रषित किया।
यह लगाया एक दूसरे पर आरोप। पंचायत प्रसार कार्मिकों ने बीडीओ सी आर मीणा पर आरोप लगाया कि बीते दिवस मंगलवार को पी.ई.ओ.राममोहन सैनी के साथ अभ्रद व्यवहार किया और इस क्रम में पंचायत समिति के सभी पी.ई.ओ.मुरारी लाल पारीक के नेतृत्व में बीडीओ से चर्चा करने पर मीणा ने सभी कार्मिकों के साथ अभ्रदता व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए निलम्बित करवाने एवं स्थानान्तरण करवाने की धमकी दी। वहीं विकास अधिकारी सी.आर.मीणा ने संनिर्माण श्रमिक पंजीयन योजना प्रभारी राममोहन सनी से लम्बित १८५० प्रकरणों व उपस्थित महिला संनिर्माण श्रमिक के शुभ लक्ष्मी योजना के आवेदन कि समीक्षा कैलाश चन्द्र जाँगिड़ स्थापना लिपिक की उपस्थिति में दिये गये निर्देशों पर दुर्भावना पूर्र्ण तरीके से मुरारी लाल पारीक प.प्र.अ. अन्य कार्मिकों के साथ कार्र्यालय का घेराव कर अप्रशासनिक शब्दावली का प्रयोग किया और अपशब्द बोलने के लिए अन्य कार्मिकों को उकसाता गया और जोर जोर से टेबल बजाने लग गया। उक्त घटना क्रम की सुचना जिला परिषद् सीकर को दुरभाष के माध्यम से दी गई। वहीं पारीक द्वारा गत छ: माह में एक भी पंचायत का निरिक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने का आरोप लगाया।
इनका कहना है:-
पारीक द्वारा अप्रशासनिक शब्दावली का प्रयोग,कार्मिकों में आपसी गठबाजी,कार्यालय अध्यक्ष के खिलाफ कार्मिकों को भडक़ाने,पंचायत समिति की प्रगति सन्तोषजनक व अव्यवस्था करने के आरोप में तुरन्त प्रभाव से कार्यमुक्त(एपीओ)कर जिला परिषद् के लिए रवाना किया गया और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् सीकर को शिकायत पत्र भेजकर निलंबन की अनुशंषा की गई है।
सी.आर.मीणा.बीडीओ श्रीमाधोपुर
राजस्थान पंचायत प्रसार अधिकारी प्रदेश महामंत्री होने की वजह से कामिकों के साथ विकास अधिकारी द्वारा अभ्रद व्यवहार करने के मामले को लेकर चर्र्चा करने गया था और कार्मिकों के साथ गलत व्यवहार नहीं करने के बारे में कहा तो मुझे एपीओ किया गया है।
मुरारी लाल पारीक पंचायत प्रसार अधिकारी श्रीमाधोपुर