खबर - विवेक तिवाड़ी
पुष्पवर्षा से जगह-जगह हुआ दिव्य संदेश यात्रा का स्वागत
अलसीसर। परमहंस पण्डित गणेशनारायणजी बावलिया बाबा की यशोगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही दिव्य संदेश यात्रा का गुरूवार को बिसाऊ, रामगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ और लाडनूं में भव्य स्वागत हुआ। यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ो की धुनों पर नाचते-गाते भक्तों ने हांडीवाले बाबा के खूब जयकारे लगाए। यात्रा मार्ग पर अन्य गांवों में भी बाबा की आरती उतारी गई और बाबा के प्रिय सेळ-दाल के बड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है बावलिया बाबा भक्त मण्डल और भगवत जन कल्याण मिशन द्वारा पांच वर्ष से दिव्य संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बाबा के कृपाशिष्य पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में बाबा का गुणगान किया जा रहा है। यात्रा के दौरान बिसाऊ में दुर्गाप्रसाद मिश्र, रामगढ़ में राजेश हरितवाल, डॉ. कैलाशचंद्र कीर्तनिया, उमेश हरितवाल, विष्णुकांत अग्रवाल, प्रदीप कुमार एवं विनोद कुमार तथा फतेहपुर में भगवतीप्रसाद सर्राफ, बनवारीलाल सर्राफ, प्रेमकुमार छकड़ा, रामनिरंजन पारीक, रामाचार्य, पार्षद गणेशकुमार चमड़िया, अशोक कुमार सरावगी और प्रशांत कुमार शर्मा के द्वारा बाबा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत-सम्मान किया गया। संदेश यात्रा 16 दिसंबर को सालासर, सुजानगढ़ और लाडनूं पहुंचेगी।