Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जिले में ‘‘कैशलेस भुगतान‘‘ को बढावा देने के लिए मिलकर प्रयास करे - महाजन

जयपुर। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने सभी बैंकर्स एवं अधिकारियों को जिले में ‘कैशलेस भुगतान‘ को बढावा देने के लिए मिलकर प्रयास करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं नीति आयोग द्वारा ‘कैशलेस इकॉनोमी‘ की दिशा में सभी लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है।      श्री महाजन गुरूवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा एक ‘व्हाट्सएप ग्रुप‘ भी बनाया गया है, जिसमें सभी जिला कलक्टर्स को जोड़ा गया है। शिविरों में ‘कैशलेस भुगतान‘ के बारे में जानकारी दें      बैठक में जिला कलक्टर ने बैंक अधिकारियों व पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में प्रत्येक शुक्रवार को लगाये जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविरों के जरिए ग्रामीणों को ‘कैशलेस भुगतान‘ के तरीको के बारे में जागरूक करे। उन्होंने कहा कि बैंकर्स इन शिविरों में जाकर कैशलेस भुगतान से संबंधित लघु फिल्मों का प्रर्दशन करे और मौके पर इस संबंध में लोगों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण शिविरों में ई-मित्र पर कार्यरत ‘बैंकिंग कॉरसपोन्डेन्स‘ को भी शिविरों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिए पाबन्द करें। शहरी क्षेत्रों में भी विशेष कैम्प लगाए      जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्र में व्यापार मंडल एवं ऑटो रिक्शा एसोशिएशन जैसी संस्थाओं से संपर्क कर ‘कैशलेस भुगतान‘ के संबंध में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी भी इसमें सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं एवं दुकानदारों को ‘कैशलेस भुगतान‘ के फायदों से अवगत कराया जाए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त       जिला कलक्टर ने बैठक में बताया कि जिले में ‘कैशलेस भुगतान‘ के बारे में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला परिषद के सीईओ आलोक रंजन तथा शहरी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर श्री पारस चन्द जैन को प्रभारी बनाया गया है।