Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

डी.एन.डी. बोर्ड चेयरमैन जगमाल सिंह सांसी का चूरू में हुआ सम्मान

खबर - जितेश सोनी
राजेन्द्र राठौड ने माला पहनाकर किया सम्मान
चूरू -
मुख्यमंत्री  वसुन्धरा राजे द्वारा हाल ही में राजस्थान विमु€त धुमन्तु एवं अद्र्वघुमन्तु कल्याण बोर्ड के बनाए गए अध्यक्ष जगमाल सिंह सांसी (मालावत) का बुधवार को चूरू में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड के आवास पर चिकित्सा मंत्री, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, चूरू के जिला भाजपा अध्यक्ष वासुदेव चावला, वार्ड पार्षद सीताराम लुगरिया, एस.सी. मोर्चा के राजु जोईया एवं अनेक जनप्रतिनिधियों ने मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
    चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिले को एक और लालबती देकर जगमाल सिंह को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे सब मिलजुलकर पूरा करेंगे और आने वाले चुनावों में टीम भावना के साथ सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार सांसी समाज को इतना बडा पद सौंपकर समाज का मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही डी.एन.टी. के तहत आने वाली सभी जातियों के हित में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाने की जिम्मेदारी भी दी है।
    इस अवसर पर सांसी समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व पी.आर.ओ.  तथा लोकपाल सवाई सिंह मालावत, बुंटिया के उप सरपंच तथा भाजपा के तहसील अध्यक्ष रतनाराम सांसी, रतनगढ के गुलाबचन्द, मास्टर शिवकरण, सतीश कुमार जोडी, बीरबल डाबडी, सुजानगढ़ के ओमप्रकाश बाबू, सीताराम, मुकेश कुमार, छापर के कैलाश चन्द, रमेश, प्रेमचन्द, चैनाराम, अशोक कुमार, मुन्शीराम, झुंझुनू के सुरेश कुमार, संदीप, सचिन आर्य आदि ने भी डीएनटी बोर्ड के अध्यक्ष को मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष मालावत ने चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड का माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि आपने इस समाज (सांसी)को जो जिम्मेदारी सौंपी है, यह समाज आने वाले समय में एक जुटता का परिचय देगा।