Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भैसावता में बच्चो को वितरीत किये कपड़े

खबर - हर्ष स्वामी
सिंघाना। भैसावता कलां की राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कुली छात्रों को कपडे वितरीत किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुहाना एबीईईओ जवाहर शर्मा, प्रवीण कुमार थे। विशिष्ठ अतिथि थानसिंह सोमरा, समाजसेवी मानसिंह सारण व ओमप्रकाश नरूला थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता इन्द्राजसिंह शर्मा ने की। प्रधानाध्यापक ईश्वरसिंह महरियां ने बताया कि स्कुल में पढने वाले बच्चो को गर्म स्वेटर,जूते व जुराब वितरण किया। इस मौके पर मानसिंह सारण, बबीता चाहर, गिरवरसिंह, शेरसिंह सहारण हेमसिंह, हेमसिंह पंच, जगदीश, सुरजाराम व विरेद्र सहित स्कूल स्टाफ व बच्चें मौजद थे।