Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पार्षद जीएल मौर्य को जारी पट्टा प्रकरण मामला

खबर - पवन शर्मा
डीएलबी  डिप्टी डाइरेक्टर पिलानिया आए सूरजगढ़ 
नगरपलिका कार्यालय का किया निरीक्षण 
सूरजगढ़. नगरपालिका के चेयरमेन ईओ समेत चार जनों के खिलाफ पालिका के ही वाईस चेयरमेन द्वारा दर्ज धोखाधड़ी के मामला अब दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है।इस सिलसिले में अब नगर निकाय विभाग जयपुर ने भी अपनी शक्रियता बढ़ा ली है। मंगलवार को डीएलबी के डिप्टी डाइरेक्टर एसआर पिलानियां के नेतृत्व एक जांच दल सूरजगढ़ पहुंचा और नगरपालिका कार्यालय का निरिक्षण छानबीन की। डिप्टी डाइरेक्टर पिलानियां ने सम्बंधित मामले के सम्बंध में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र चेतीवाल ,ईओ राघवसिंह आदि से भी जानकारी जुटाई।जानकारी लेने के मामले के सम्बंधित सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया। हालांकि मामले की जाँच करने आये पिलानियां ने मामले को लेकर मिडिया से भी दूरी बनाते नजर आये और मामले के सम्बंध में जानकारी देने से भी परहेज किया। विदित रहे की गत 29 नवंबर को पालिका के उपाध्यक्ष राजुकमार गोदारा ने स्थानीय थाने में चेयरमेन सुरेंद्र चेतीवाल ,ईओ राघव सिंह मीणा ,पार्षद गिरधारी लाल मौर्य और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार गोदारा ने इन चारों पर कूटरचित दस्तावेजो के जरिये पार्षद डॉ गिरधारीलाल मौर्य को फायदा पहुंचाने  उद्देश्य से उसे शमशान भूमि में पट्टा जारी करने का आरोप लगाया था।