खबर - प्रदीप सैनी
दांतारामगढ़ । दांतारामगढ़ पुलिस ने आठ लाख रूपए के नए नोट जब्त किए है। दो दो हजार रूपए के नए नोटों की चार गड्डियां सीकर की तरफ से दांतारामगढ़ लाई जा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो शाम के समय जीणमाता की तरफ से आनें वाले
मार्ग पर रूपगढ़ के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाईक सवार को रूकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास दो दो हजार के नए नोटों की चार गड्डियां मिली। पुलिस ने आठ लाख के नए नोट जब्त कर युवक से पूछताछ कर रही हैं। नए नोटों के साथ पकड़ा गया युवक डालचंद जांगिड़ दूजोद का रहनें वाला हैं। थानाप्रभारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि हमें पुराने नोटों को नोटों
में एक्सचेंज करनें के लिए नए नोटों की बड़ी खेप आनें की सूचना मिली थी जिस
पर यह कार्यवाही की गई हैं। नए नोट मिलनें की सूचना आयकर विभाग को भी दी
गई है।
