खबर - जगत जोशी
रावतसर:- कस्बे मे गत दिनो सरे बाजार मे असामाजिक तत्वो द्वारा एक प्रोपर्टी व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर हमला कर तोड़ फोड़ करने दशहत फैलाने वाले आरोपीयो को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जमानत मुचलको पर छोड़ भी दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त घटना मे नामजद आरोपी टेक चन्द पुत्र श्योलाल नायक निवासी मोहनमगरीया, सुशिल कुमार पुत्र दुलीचन्द बिश्नोई निवासी चक 15-16 केडब्ल्यूडी , राजेन्द्र कुमार पुत्र औमप्रकाश बिश्नोई निवासी वार्ड 23 रातवसर , विजय कुमार पुत्र जयपाल जाट निवासी चाईया , राकेश कुमार पुत्र सुभाष कुमार जाट निवासी वार्ड 23 रावतसर , पंकज कुमार पुत्र रामसिंह बिश्नोई निवासी शैरेकां , प्रकाश पुत्र रामसिंह बिश्नोई निवासी शैरेकां को गिरफ्तार किया गया था जिन्हे देर सांय तक जमानत मुचलको पर छोड़ दिया गया। ज्ञात रहे कि गत 4 सितम्बर 2016 को चाईया निवासी रामनिवास पुत्र हाकम चन्द जाट ने स्थानीय पुलिस मे मुकदमा दर्ज करवा कर बताया कि वह अपने दोस्तो के साथ वार्ड 14 स्थित अपने कार्यालय मे बैठा था लगभग 12 बजे आरोपी हरीसिंह पुत्र मनफूल जाट , सुशिल पुत्र दुलीचन्द बिश्नोई, राजेन्द्र बिश्नोई, पंकज बिश्नोई निवासी शेंरेका व सात आठ अन्य व्यक्ति दो स्कोर्पीयो गाड़ीयो मे हथियारो से लैस होकर आये व उसकी दुकान मे जबरन घुस कर मारपीट करने लगे । मारपीट मे आरोपीयो ने दुकान का सामान तोड़ दिया। वही उसके दोस्त पृथ्वी ने बीच बचाव किया तो आरोपीयो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शौर सून कर आसपास के दुकानदारो के आने से आरोपी जान से मारने की धमकीया देते हुए मौके से फरार हो गये।
