Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुझे शर्म नही आती-नगर पालिका रावतसर

खबर - जगत जोशी
रावतसर:- स्थानीय पालिका प्रशासन द्वारा कई वार्डो की अनदेखी कर भेदभाव पूर्ण तरीके से करवाये जा रहे विकास कार्यो के प्रति आमजन का आक्रोश दिनप्रति दिन बढता जा रहा है वही पालिका द्वारा किये जा रहे विकास के झुठे दावो की पोल खुलती जा रही है । वार्ड 16 मे पालिका द्वारा भेदभाव तरीके से की जा रही अनदेखी के चलते वार्डवासीयो ने नालियो पर ’ मुझे शर्म नही आती ,नगर पालिका रावतसर की पटटी लगा कर पालिका का विरोध किया जा रहा है। वार्ड वासीयो ने बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा कई वार्डो की अनदेखी कर भेदभाव तरीके से किये जा रहे विकास कार्यो के खिलाफ गत दिनो दो वार्डो के अपने पतियो के साथ रामलीला मैदान मे बनी जलदाय विभाग की टकीं पर चढ गये थे जिस पर पालिका प्रशासन ने जल्दी ही उक्त वार्डो मे विकास कार्य करवाये जाने का आश्वासन दिया था मगर आज तक नालियो की सफाई नही हो रही है अनेको नालियो के क्रोसिंग टूटे होने के कारण आये दिन हादसे हो रहे है। गलीयो मे जगह जगह गढढे होने के कारण वाहन तो क्या आम आदमी का चलना भी मुश्किल हो रहा है। वार्ड 16 निवासी रामजस बुरड़क ने बताया कि गत दिनो सभी वार्डो से समान निती से विकास कार्य करवाये जाने की मांग को लेकर वे जलदाय विभाग की टंकी पर चढे थे उस वक्त मौके पर पहुचे पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने दूसरे दिन आकर मौके का मुआयना किया व दो दिन मे क्रोसिंग सही करवाने का आश्वासन दिया था मगर इस बात को आज एक माह बाद भी पालिका के अधिकारी सुध नही ले रहे है। वही पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बिहाणी ने मौका देखा और अतिशिघ्र समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया।