Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

साम्प्रदायिक सोहार्द के लिये सभी का सहयोग जरूरी-चौहान

पुलिस थाना दादिया की सीएलजी बैठक आयोजित
दादिया
-निकटवर्ती पुलिस थाना दादिया में शनिवार को सीएलजी सदस्यो की बैठक को सम्बोधित करते हुऐ उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सीकर कमल सिंह चैहान ने कहा कि क्षैत्र में साम्प्रदायिक सोहार्द का वातावरण बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इसलिये सभी धर्मो के लोग मिलकर भाईचारे के साथ रहे जिस प्रकार ग्राम कोलीडा के मुस्लिम समुदाय ने मदिर के लिये कब्रिस्तान की भूमि निःषुल्क दान कर एक मिसाल पेष की है जो कि सभी के लिए प्रेरणा का काम करेगी।     दादिया थानाधिकारी रणवीर सिंह ने मानव अधिकारो एवं कानून की जानकारी देते हुए सभी सदस्यो से कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं भाईचारे की भावना को यथावत रखने के लिए यथा सम्भव सहयोग का आवहान किया। श्री सिंह ने यातायात नियमो की जानकारी देते हुऐ दुपहिया वाहनो पर हेलमेट एवं चोपहिया वाहनो पर सीट बैल्ट लगाने के बारे में बताया। कोलिडा मुस्लिम समुदाय के मौ0 ईषाक उप सरपंच कोलिडा, दाउद खान गौरी, मो0 रफीक गौरी, मो0 साबिर गौरी, मुस्लिम गौरी एव अलाउदीन खान का सम्मान किया गया।  मिटिंग में उप0 निरीक्षक  सगींता मीणा, पूर्व प0स0 सदस्य  जाखड,, प्रभू सिंह बेरी, महेन्द्र डोरवाल, बी0एल0मील, दिनेष तिवाडी, प्रकाष मातवा, दीनदयाल मील, गिरधारी झाझडिया, पूर्व सरपंच षिवपाल सिंह मील, कान सिंह बेरी, बृज सुन्दर आर्य, दादिया सरपंच भवानी शंकर, रामावतार पूजारी, राजेष जैन पूजारी, एवं ईष्वर राव सहित सी0एल0जी0 सदस्य एवं पुलिस थाना दादिया का स्टाफ उपस्थित थे।