खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा सोमवार को जमा होने वाले बिजली के बिलों का बहिष्कार करते हुए बिल नहीं जमा करवाए गए जिससे बिल जमा लेने आई विद्युत निगम की टीम को वापिस बैरंग ही लौटना पड़ा। क्षेत्र के किसानों एवं अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जब जक सरकार द्वारा बिजली की बढ़ी हुई दरें वापिस नहीं ली जाएगी तग तक बिजली के बिल नहीं जमा करवाए जाएंगे। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय के पास बिल जमा होने वाले स्थान पर एकत्रित होकर बिजली बिलों की होली जला दी। इस दौरान कॉमरेड रामप्रताप दूत व कॉमरेड मंगाराम मिठारवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार व विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं बिजली बिल जमा नहीं करवाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर खमाणाराम सुंडा, जगदीश प्रसाद मीणा, बनवारीलाल सुंडा, हरलाल डोटासरा, सुमेर सिंह झाझडिय़ा, सांवरमल शर्मा, अनिल धेथरवाल, ओमप्रकाश गुर्जर, मुस्ताक अली, कर्णी सिंह आदि मौजूद थे।