Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से सम्मानित हुए देवेंद्र झाझड़िया

खबर - जितेश सोनी
नई दिल्ली में हुए समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट को मिली गाड़ी और दस लाख रुपए
चूरू।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को नई दिल्ली के कामा पैलेस में आयोजित समारोह में एथेंस और रियो पैराओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र झाझड़िया को सम्मानित किया गया। कंपनी के आॅटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट एवं चीफ एक्जीक्यूटिव प्रवीण शाह ने देवेंद्र को ‘थार’ जीप एवं दस लाख रुपए देकर सम्मानित किया।  इस दौरान शाह ने कहा कि देवेंद्र की उपलब्धियां निस्संदेह सारे देश को गौरवान्वित करने वाली है। देवेंद्र ने अपने संघर्ष और उपलब्धियों से यह साबित कर दिया है कि यदि व्यक्ति अपने मन में ठान ले और लक्ष्य बनाकर एकाग्रता के साथ प्रयास करे तो उसे दुनिया की कोई भी ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र की उपलब्धियां पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा देने वाली है।  सम्मान से अभिभूत देवेंद्र ने कहा कि प्रत्येक सम्मान उनकी जिम्मेदारी को बढा रहा है और खेल ने उन्हें यह उपलब्धियां दिलाई हैं तो वे खेल के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे देश के युवाओं को कहना चाहते हैं कि वे जिस भी क्षेत्रा में रहें, देश के लिए समर्पित होकर अपना काम करें। सदैव सकारात्मक रहें और अपनी ऊर्जा को अपने लक्ष्य के लिए लगाएं।  इस दौरान कंपनी की ओर से रियो के गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पा को भी गाड़ी के साथ दस लाख रुपए तथा वरूण सिंह भाटी को दस लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।