Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हत्या के आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

खबर - अरुण मूंड
सिवानी एवं पिलानी में 3 युवकों की हत्या करने के आरोप
झुंझुनूं।
हरियाणा के पच्चीस हजार रूपसे के इनामी बदमाश जयपाल सिंह को हथियार एवं असला उपलब्ध कराने वाले आरोपित को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है। थाना प्रभारी बिजेन्द्र कुमार मील ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मिठी गांव निवासी सोनू उर्फ विनोद कुमार है। सोनू पर बहल गांव के कपिल एवं राजेश कुमार की हत्या एवं पिलानी के हमींदपुर के रिसाल जाट की हत्या करने का आरोपी है। आरोपी भिवानी जेल में हत्या के आरोप में बंद था। आरोपित सोनू ने सिवानी थाना के पच्चीस हजार रूपये के इनामी बदमाश जयपाल को नो एमएम पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस मुहैया कराए थे।