खबर - पवन शर्मा
राजस्व विभाग के अधिकारियो की उदासीनता से जन प्रतिनिधियों जताई में नराजगी
सूरजगढ़.
क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और उसे रोकने में नाकाम रहने पर क्षेत्र
के जनप्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियो के खिलाफ नाराजगी जताई है।
मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में हुई साधारण सभा की बैठक में अधिकारियो
के प्रति जन प्रतिनिधियों ने अपना विरोध जताया। सुजडोला सरपंच सुरेंद्र
मेघवाल बैठक में मुद्दा उठाते हुए कहा की उनके क्षेत्र में अतिक्रमण को
हटाने लेकर वह कई बार बैठको में मुद्दा उठा चुके है लेकिन राजस्व विभाग के
अधिकारी पूरी तरह से उदासीनता बरत रहे है। मेघवाल ने कहा की मंढीवाला जोहड़
में अतिक्रमण हटाने की शिकायत वह पिछले एक वर्ष स करते आ रहे लेकिन यहां
के तहसीलदार शायद कोई रूचि दिखाई नहीं दे रही है। वही अडूका सरपंच मोहनलाल
शर्मा ने अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अडूका के जीवणवाले जोहड़ में
किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसको हटाने के आदेश भी 14
जून 2016 को जारी हो चुके है लेकिन अभी तक राजस्व विभाग द्वारा उस
अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है। बैठक की शुरुआत में सभी जन प्रतिनिधियों व
अधिकारियो ने बाबा साहेब अम्बेडकर व तमिलनाडु की सीएम जयललिता
को पुष्पांजली देकर उन्हें श्रधांजली दी। श्रधांजली देने के बाद बीडीओ
धर्मेंद्र जांदू ने गत बैठक की पुष्टि के साथ बैठक की ओपचारिक शुरुआत की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य सोमवीर लांबा ने जेजेवाई योजना
द्वारा स्वीकृत कुँओ के शिलान्यास व लोकार्पण पंचायती राज के जन
प्रतिनिधियों द्वारा कराये जाने का मुद्दा उठाया। लांबा ने कहा की इन कुँओ
का उद्धघाटन या शिलान्यास क्षेत्रीय सांसद,वार्ड पंच ,सरपंच ,पंचायत समिति
सदस्य के द्वारा ही कराये जाने की बात कही। प्रधान शुभाष पूनिया ने
सार्वजनिक विभाग के अधिकारियो को सडको पर बनाये गए अवैध ब्रेकरों को हटाने
का मुदा उठाया वही प्रधान पूनियां ने सभी अधिकारियो को सदन में उठाये गए
मुद्दों को अगली बैठक से पूर्व हल किये जाने की भी बात कही। बीडीओ
धर्मेंद्र जांदू ने मुख्य मंत्री जल स्वावलंबन अभियान को सफल बनाने में
अपना सहयोग देने की बात कही। जीणी सरपंच प्रतिनिधि ने जीणी गांव में बने
जलदाय विभाग के कुवे को ओर गहरा कराने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बैठक
में विधुत ,मुख्य मंत्री जल स्वावलंबन
अभियान ,नरेगा,शिक्षा ,चिकित्सा सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।इस
मौके पर उपखंड अधिकारी रामकिशन मीणा,तहसीलदार मांगेराम पूनिया,एबीईओ अनिल
शर्मा ,सांख्यिकी अधिकारी अमीलाल ,सहायक अभियंता रोहिताश कुमार,शीशराम
झाझड़िया ,सरपंच फोरम के अध्यक्ष वीरसिंह खरड़िया,नरेंद्र कुमार ,चिरंजीलाल
शर्मा ,गोरखराम ,कार्यवाहक सीडीपीओ महेंद्र शर्मा,बीपीएम सुमेरसिंह मीणा
,प्रभा शेखावत,सरोज स्योराण सहित अन्य अधिकारी और जन जनप्रतिनिधि मौजूद
थे।
