Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राहुल गांधी की सभा के लिए खेतडी से कार्यकर्ता हुए रवाना

खबर - हर्ष स्वामी
खेतड़ी।
विधानसभा क्षेत्र से पुर्व ऊर्जामंत्री डॉ जितेन्द्र की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल बारां में होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए रवाना हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकात करके खेतडी में सडक़ो की खराब हालत, अस्पताल में डॉक्टरो की कमी, कुम्भाराम नहर परियोजना की धीमी प्रक्रिया जैसी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जायेगा। तथा खेतडी दौरे के लिए भी कहा जायेगा। दल में महासचिव केशव प्रसाद शर्मा, हमीदुल्ला खॉ, विजेश सैन, रमेश स्वामी, पार्षद औमप्रकाश सैनी, सुरेन्द्र सैनी, पंस मोहनलाल, बाबुलाल सैनी शामिल है।