Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ग्रामीण विकास योजनाओं को लागू करने के लिए अधिकारी टीम भावना से काम करें- राठौड़

जयपुर।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने गुरुवार को शासन सचिवालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर संचालित ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ बेहतर ढंग से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को   टीम भावना के साथ काम कर ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर लाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा की योजनाओं को ऑनलाइन सिस्टम में लाने के लिए प्रयास किए जाएं तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ लागू किया जाए । राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने गौरव पथ सड़कों पर सोलर लाइट लगाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी जगह पर एकरूपता रखें । उन्होंने योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों पंचायती राज प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।  बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुदर्शन सेठी ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजीव सिंह ठाकुर, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के आयुक्त श्री अनुराग भाद्वाज,  पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास के अधिकारी मौजूद थे।